ललितपुर: पनारी निवासी मोहल्ले वासियों ने देर रात्रि डीएम आवास पहुंच कर विद्युत विभाग पर लगाए कई आरोप, जमकर किया विरोध प्रदर्शन
सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पनारी निवासी मोहल्लेवासियों ने विद्युत विभाग पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए देर रात्रि डीएम आवास पर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया है,मोहल्ले वासियों ने बताया लाइट जुड़वाने के नाम पर विद्युत विभाग द्वारा ₹5000 की रिश्वत मांगी जा रही है,रिश्वत नहीं देने पर लाइट की कटौती कर दी जाती है,प्रशासन द्वारा समझाने के बाद मोहल्लेवासी शांत हुए हैं।