हज़ारीबाग: दुर्गा पूजा को लेकर उपायुक्त ने तय रूट मार्गों से विसर्जन संपादित करने को कहा
हज़ारीबाग़ उपायुक्त नैन्सी सहाय ने दुर्गा पूजा को लेकर सभी पूजा समितियों से तय रूट मार्गो से ही विसर्जन कार्यक्रम को संपादित करने को कहा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने सोशल मीडिया साइट पर भड़काऊ व अमर्यादित पोस्ट को नहीं करने की बात कही तथा विधिवत रूप से इसकी निगरानी करने को कहा।