ईचागढ़ प्रखंड के मैसड़ा गांव में मंगलवार आधी रात झुंड से बिछड़े जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया।हाथी ने कई घरों को तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया और घरों में रखा चावल खा गया।इस हमले में घर के अंदर सो रही वृद्धा दुखनी कर्मकार दीवार गिरने से उसके नीचे दब गईं।गंभीर चोटें आने पर पहले उन्हें पातकुम सीएचसी ले जाया गया जहां से बेहतर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल।