थलीसैंण: कैबिनेट मंत्री ने थलीसैंण ब्लॉक के विभिन्न स्थानों में किया शिलान्यास
कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत द्वारा थलीसैंण ब्लॉक के खंडूली डूंगरी खाल में आज स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में बनाए जाने वाले स्मृति द्वार एवं रा० जू०हा० डूंगरी खाल के भवन के साथ ही रा० प्रा० वि० नादा के विद्यालय भवन का शिलान्यास भी किया। वहीँ न्याय गढ़ में चोपड़ा -नौगांव- न्याणगढ़-डुंगरी मोटर मार्ग के डामरीकरण का शिलान्यास किया |