गांव 71जीबी के निजी स्कूल के प्रिंसिपल ने 2 बच्चो को प्लास्टिक की पाइप से बेरहमी से पिटा है। बच्चों के परिजनों ने गांव 71 जीबी में संचालित केएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल सुनील बिश्नोई के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग को मामला दर्ज करवाया है जिसकी जाँच डीएसपी कर रहे है। परिजनों ने बताया कि दोनों बच्चों का होमवर्क पूरा नही होने पर पिटाई की।