जींद: लापता 2 साल की बच्ची का मिला शव, मुंह में ठूंसा था कपड़ा, कंबल में लिपटी मिली
Jind, Jind | Sep 22, 2025 जींद में सोमवार को घर के पास ही 2 साल की बच्ची की लाश मिली। लाश कंबल में लिपटी थी और उसके ऊपर ईंट रखी हुई थी। बच्ची के मुंह में कपड़ा ठूंसा गया था।बच्ची की मां ने तुरंत आसपास के लोगों को घटना की सूचना दी। इसके बाद बच्ची को सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद महिला बच्ची की लाश को घर लेकर चली गई।