सूरजपुर: घाघी टिकरा मार्ग पर हाथी के हमले में युवक की मौत, क्षेत्र में दहशत का माहौल
गुरुवार दोपहर लगभग 3 बजे कल्याणपुर के समीप घाघी टिकरा मार्ग में सब्जी बेचकर लौट रहे 42 वर्षीय सोहन सिंह की जंगली हाथी के हमले में दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वन विभाग द्वारा पहले से ही क्षेत्र में हाथी की मौजूदगी को लेकर मुनादी कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा था और जंगल मार्ग से आवागमन न करने की सलाह दी गई थी। घटना स्थल पर बैरिकेड भी लगाए गए थे।