जीरापुर: विधायक हजारीलाल दांगी ने अपने निज कार्यालय पर सुनी विधानसभा क्षेत्र वासियों की समस्याएं
क्षेत्रीय विधायक हजारीलाल दांगी ने आज शुक्रवार की शाम 7:30 बजे के लगभग अपने निज कार्यालय जीरापुर मे विधानसभा क्षेत्र से आए हुए परिजनों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक नागरिक की बात को प्राथमिकता देते हुए संबंधित विषयों के त्वरित एवं उचित निराकरण हेतु अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।