पलिया: बेला कला गांव के पास बस और ई-रिक्शा की टक्कर में महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
बेला कला गांव के पास गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा और बस की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान सोनी (पत्नी स्वर्गीय मोतीलाल), निवासी खुटार, जिला शाहजहांपुर के रूप में हुई है। मृतका के भाई मनोज कुमार ने बताया कि वह अपने नाना के घर बेला कला गांव आई थी जहां से पलिया से सिम लेकर ई रिक्शा से वापस घर जा रही थी।