राजातालाब थाना में एडीसीपी गोमती जोन ने सुनी लोगों की फरियाद,दो शिकायत पत्रों का मौके पर हुआ निस्तारण
Sadar, Varanasi | Aug 24, 2024 राजातालाब थाना परिसर में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित थाना दिवस में अपर पुलिस आयुक्त गोमती जोन आकाश पटेल तथा सहायक पुलिस आयुक्त राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, थाना प्रभारी राजातालाब अजीत कुमार वर्मा, नायब तहसीलदार संग्राम सिंह ने क्षेत्र के आए हुए लोगों की फरियाद सुनी।