मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की प्रस्तावित दौरे को लेकर ब्यावरा शहर में राज्य मंत्री नारायण सिंह पंवार के कार्यालय पर राज्य मंत्री की मौजूदगी में गुरुवार शाम 6:00 बजे करीब भारतीय जनता पार्टी की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की गई। इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर सहित अन्य उपस्थित रहे।