चंदेरी: चंदेरी में दबंगों ने की 35 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट, ईसागढ़ पुलिस ने किया मामला दर्ज
मिली जानकारी के अनुसार सिंहपुर चाल्दा निवासी खेमचन्द बरार उम्र 35 वर्ष ने गुरूवार को शाम लगभग चार बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रंजिश के चलते जुगयाना मोहल्ला निवासी अजय, विजय, राकेश, संजय, आकाश और अनिल ने चन्देरी में पुरानी गल्ला मंडी के सामने मारपीट की है, फरियादी की शिकायत पर चन्देरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है ।