शनिवार को कमिश्नर कार्यालय में छठवें राज्य वित्त आयोग की बैठक आयोजित की गई बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष जय भान सिंह पवैया शामिल हुए बैठक में अध्यक्ष ने कहा है कि सभी नगरीय निकाय, जनपद पंचायत और ग्राम पंचायतें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ते हुए अपनी आय के नए-नए स्रोत विकसित करें।