झालरापाटन: भोई मोहल्ला स्थित एक सूने मकान में 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
झालावाड़ के भोई मोहल्ले में एक 22 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना का पता रविवार सुबह 6:00 बजे तब लगा जब लोगों ने उसे मोहल्ले में सूने पड़े मकान के बरामदे में एंगल से लटका हुआ देखा। लोगों ने तुरंत युवक के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और युवक को फांसी से उतारकर उपचार के लिए एसआरजी हॉस्पिटल ले गए।