झालरापाटन: प्राचीन द्वारकाधीश मंदिर में सावन पूर्णिमा पर सफेद घटा में सजे भगवान द्वारकाधीश
झालरापाटन के प्राचीन द्वारिकाधीश मंदिर में सावन पूर्णिमा और रक्षाबंधन के अवसर पर विशेष आयोजन किया गया। प्रवक्ता रविराज ने रविवार सुबह 8 बजे बताया कि,पुष्टि भक्ति सत्संग समिति और देवस्थान विभाग द्वारा शनिवार को सफेद घटा हिंडोला मनोरथ सजाया गया। मंदिर के करवा चौक को पूरी तरह धवल रंग में सजाया गया। हिंडोला में भगवान की प्रतिमा को विराजमान कर श्रृंगार किया गया।