झालरापाटन: सदर थाना पुलिस ने अवैध रूप से बजरी परिवहन करने के मामले में 22 वर्षीय युवक को किया गिरफ्तार, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
सदर थाना पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने रविवार सुबह 9:00 बजे बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चिरंजीलाल मीणा के निर्देशन में सदर की टीम ने अवैध बजरी से भरी एक ट्रैक्टर ट्राली को जप्त कर भिलवाड़ा गांव के रहने वाले राजेश को गिरफ्तार किया है।