गोरौल: राजखंड गांव: फाइनेंस कंपनी कर्मी से प्रताड़ित महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
गोरौल थाना क्षेत्र के राजखंड गांव में फाइनेंस कंपनी के कर्मी के प्रताड़ना से तंग आकर पवन महतो की पत्नी दुर्गा कुमारी ने आत्महत्या कर ली । पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया मृतका के परिजनों ने बताया कि फाइनेंस कंपनी से 1 लाख रुपये लोन लिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने 2 बजे दिन में प्राथमिकी दर्ज की।