छतरपुर नगर: राहुल गांधी के 'गुमशुदा' पोस्टरों पर केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र कुमार का तंज,बोले, "उन्हें खुद चिंतन करना चाहिए"।
छतरपुर जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान केंद्रीय मंत्री एवं टीकमगढ़ लोकसभा सांसद डॉ. वीरेंद्र कुमार खटीक ने राहुल गांधी के 'गुमशुदा' पोस्टरों को लेकर आज 29 जून दोपहर करीब 2:00 बजे अपनी प्रतिक्रिया दी।पत्रकारों ने जब राहुल गांधी के गुमशुदा होने के पोस्टरों को लेकर सवाल किया तो केंद्रीय मंत्री ने कहा।