थावे: हरदिया नहर के समीप से पुलिस ने 470 ग्राम गांजा के साथ एक महिला को किया गिरफ्तार, पुछताछ के बाद में पेश
थावे थाना पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने हरदिया नहर के समीप छापेमारी कर 470 ग्राम गांजा बरामद किया। कार्रवाई के दौरान रिपु देवी नामक महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बरामद गांजा को जब्त कर आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।