बिसौली: बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे अंडरपास के करीब पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
Bisauli, Budaun | Apr 25, 2026 जनपद बदायूँ के बिसौली नगर के मोहल्ला काली बगिया निवासी अनस पुत्र लहिक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि अनस पशु खरीदने-बेचने का कार्य करते थे और अपने परिवार का भरण पोषण करते थे और आज शनिवार को 10 बजे करीब बाइक से बिल्सी की ओर जा रहे थे।