पुनासा: मुंदी में तेज रफ्तार का कहर! स्कूल जा रहे भाई-बहन घायल, स्पीड ब्रेकर की मांग तेज
मुंदी नगर के चीचली चौराहे पर सोमवार सुबह करीब 11 बजे एक क्रेटा कार ने ई-स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में स्कूल जा रहे भाई-बहन घायल हो गए। दोनों के हाथ-पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार, चीचली निवासी 15 वर्षीय उज्जवल अपनी छोटी बहन भूमिका के साथ ई-स्कूटी से स्कूल जा रहा था ।