पुनासा: पहली तेज बारिश ने खोली निगम की पोल! सड़कें बनीं तालाब, तीन पुलिया पर बड़ा हादसा टला
खंडवा। शहर में गुरुवार शाम करीब 7 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश रात 11 बजे तक लगातार जारी रही। करीब चार घंटे की बारिश ने नगर निगम के प्री-मानसून नाला सफाई अभियान की पोल खोल दी। बारिश के बाद शहर के कई हिस्सों में जलभराव हो गया। तीन पुलिया रोड और शिवाजी चौक सहित कई प्रमुख मार्गों पर सड़कों पर पानी भर गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।