चूरू: सदर थाने के ASI गिरधारी लाल सैनी ने आगरा में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते 3 स्वर्ण पदक
Churu, Churu | May 6, 2025 चूरू सदर थाने के 54 वर्षीय एएसआई गिरधारी लाल सैनी ने उतरप्रदेश के आगरा में आयोजित नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप 2025 में तीन गोल्ड मैडल जीतकर चूरू पुलिस का नाम रोशन किया हैं। एएसआई गिरधारीलाल सैनी ने 2 से 4 मई तक हुई सब जूनियर, सीनियर व मास्टर चेम्पियनशिप में तीन स्वर्ण पदक जीते। गोल्ड मेडल जीतने के बाद मंगलवार को चूरू पहुंचे एएसआई गिरधारी लाल सैनी।