हंडिया: दो बाइकों की टक्कर में दूध व्यवसायी की हुई मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
हंडिया क्षेत्र के कतवारूपुर के पास बृहस्पतिवार सुबह करीब 08 बजे दो बाइकों की टक्कर में बासगीत निवासी महादेव यादव (38) की मौत हो गई। वह अपने भतीजे भूपेंद्र यादव के साथ झूंसी दूध देने जा रहे थे। हादसे में भूपेंद्र यादव और स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुर