जबलपुर: बेलबाग में एटीएम फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, 10 एटीएम और 20 हजार नगद जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार
बेलबाग थाना पुलिस ने लोगों के बैंक खाते खुलवाकर एटीएम कार्ड हासिल करने और खातों की जानकारी बेचकर अवैध कमाई करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने एक आरोपी को 10 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, 20 हजार रुपये नगद और मोबाइल के साथ गिरफ्तार किया है।