रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने इंस्पेक्टर संजीव कुमार के साथ चलाया अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान
Rampur, Rampur | May 9, 2025 कोतवाली सिविल लाइंस क्षेत्र में नगर पालिका की टीम ने सिविल लाइंस इंस्पेक्टर संजीव कुमार के साथ अवैध अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी की मदद से अवैध अतिक्रमण को हटाया है। साथ ही लोगों से कहा है की बरसात से पहले अपने घर व दुकान के सामने नाले के ऊपर स्लैब तुड़वा लें, वरना जेसीबी से स्लैप ध्वस्त कर दिए जाएंगे। यह कार्रवाई शुक्रवार की दोपहर 3:00 बजे की गई है।