अरवल: 12 दिवसीय पेयजल सेवा शिविर का समापन, स्काउट-गाइड कैडेटों ने निभाई सामाजिक जिम्मेदारी
Arwal, Arwal | Jun 10, 2026 भीषण गर्मी और लू के बीच आम लोगों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से भारत स्काउट और गाइड, जिला अरवल द्वारा बस स्टैंड परिसर में संचालित 12 दिवसीय ग्रीष्मकालीन पेयजल सेवा शिविर का बुधवार को समापन हो गया। 30 मई से 10 जून तक चले इस शिविर में यात्रियों, राहगीरों और दुकानदारों को शुद्ध एवं शीतल पेयजल उपलब्ध कराया गया।