दुधि: किरबिल गांव के पास दो बाइकों की टक्कर में दो युवक घायल, एक को जिला अस्पताल किया गया रेफर
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर किरबिल गांव के पास करीब साढ़े सात बजे हुई। घायलों की पहचान किरबिल निवासी 30 वर्षीय कुंजबिहारी पुत्र जानसाय और काचन निवासी 25 वर्षीय नाबालिक पुत्र शिवसरन के रूप में हुई है।