चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में रविवार को राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने केक काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर अभियान की शुरुआत की और अभिभावकों से अपने पांच वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य रूप से पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की।