बरेली: बरेली में बाइक खड़ी करने के विवाद में बवाल! दबंगों ने घर में घुसकर महिला पर धारदार हथियार से किया हमला
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि 4 से 5 दबंगों ने एक महिला के घर में घुसकर जमकर मारपीट कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने महिला पर धारदार हथियार से भी हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला ने मामले की शिकायत कैंट थाना पुलिस से की है। सूचना मिलने पर पुलिस