स्याना: नगर के शहीद स्तंभ पार्क पर क्रांतिकारी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर समाजसेवियों ने किया नमन
Siyana, Bulandshahr | Apr 8, 2026
नगर के शहीद स्तंभ पार्क पर क्रांतिकारी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने उन्हें नमन किया। बुधवार को शहीद स्तंभ पार्क पर क्रांतिकारी मंगल पांडे की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी ललित त्रिवेदी ने कहा कि देश को आजाद करने का पहले श्रेय मंगल पांडे को ही जाता है। इसके बाद समाजसेवियों ने नमन किया।