दादरी: ग्रेटर नोएडा के रामपुर मार्किट में दादरी विधायक तेजपाल नागर ने व्यापारियों के साथ किया संवाद
बृहस्पतिवार दोपहर 2:29 पर अपने X हैंडल से पोस्ट शेयर करते हुए दादरी विधायक तेजपाल नागर ने बताया कि आज ग्रेटर नोएडा के रामपुर मार्किट में व्यापारियों के साथ संवाद करने का अवसर प्राप्त हुआ, उन्होंने कहा कि इस अवसर पर ‘नेक्स्ट जनरेशन GST सुधारों’ पर विस्तृत चर्चा हुई। व्यापारियों ने अपने अनुभव साझा किए और आगामी सुधारों के प्रति उत्साह भी प्रकट किया।