बाढ़: बाढ़ में छठ व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य देकर 4 दिवसीय छठ पूजा संपन्न की
Barh, Patna | Oct 28, 2025 बाढ़ में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सूर्य उपासना के तहत आज छठव्रतियों द्वारा उद्यमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ ही छठ व्रत की पूजा संपन्न हो गई। बाढ़ के लगभग 10 प्रमुख घाटों पर सुबह की पहली किरण के साथ ही श्रद्धालुओं द्वारा सुबह लगभग 7 बजे उगते सूर्य को दूध, जल तथा प्रसाद अर्पित कर चार दिनों तक चलने वाले छठ महापर्व की पूजा संपन्न कर दी गई।