हैदरगढ़: लोनीकटरा पुलिस की काउंसलिंग के परिणामस्वरूप 01 दम्पति को एक साथ रहने के लिए किया गया राजी
बाराबंकी के थाना लोनी कटरा पुलिस ने बुधवार करीब 4 बजे जानकारी देते हुए बताया कि पति-पत्नी के आपसी विवाद सम्बन्धी मामले में पति-पत्नी के विवाद की शिकायत प्राप्त हुई। थाना लोनीकटरा में नियुक्त मिशन शक्ति टीम द्वारा काउंसलिंग करने के परिणामस्वरूप 01 दम्पति के दोनों पक्षों की समस्याओं को सुनते हुए समझा कर आपसी सहमति से सुलह समझौता कराया गया।