सकरा: भरथीपुर गांव में पांच दिवसीय महायज्ञ की तैयारी जोड़ों पर, प्रथम दिन निकाली गई भव्य कलश शोभायात्रा
मुजफ्फरपुर जिले के सकरा प्रखंड क्षेत्र के भरथीपुर गांव में पांच दिवसीय महा यज्ञ कि तैयारी जोड़ो पर है। कार्यक्रम के प्रथम दिन सोमवार दोपहर करीब दो बजे तक भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें गाजे बाजे के साथ करीब 11 सौ कन्याओं ने कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल तक पहुँची।