बड़ेराजपुर: बड़ेराजपुर क्षेत्र में ओला वृष्टि के साथ हुई बारिश, किसानों की फसलों को हुआ नुकसान, मुआवजे की मांग
कोंडागांव जिले के बड़ेराजपुर ब्लाक के टेवंसा,छोटेराजपुर, पाडोकी और बड़ेराजपुर गांव में बीती शाम अत्याधिक ओला वृष्टि देखने को मिली। जिससे चारो ओर बर्फ की चादर दिखाई देने लगी। वही बर्फ भरी बारिश होने से किसानों के मक्का,धान और चना की फसल को भारी नुकसान हुआ है जिसके चलते किसान परेशान है।शनिवार को किसानों ने शासन-प्रशासन से सर्वे कर नुकसान के मुआवजे की मांग की है