अररिया: अररिया के पलासी में सड़क किनारे बोर्ड से टकराने से 18 वर्षीय युवक की हुई मौत
Araria, Araria | Apr 30, 2026 अररिया जिले के पलासी थाना क्षेत्र में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित बाइक सवार युवक सड़क के किनारे लगे बोर्ड में जोरदार टक्कर मार बैठा। गंभीर रूप से घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल अररिया रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान बुद्ध नारायण साह के रूप में हुई है