कटिहार: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 7 में कार्यों का निरीक्षण करने पहुंची महापौर, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
मंगलवार की दोपहर 2:30 बजे महापौर उषा देवी अग्रवाल नगर निगम क्षेत्र की वार्ड संख्या 7 पहुंची। जहां निगम की ओर से सड़क व नाला बनाया जा रहा है। इस दौरान महापौर निगम की ओर से चल रहे सभी कार्यों का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सड़क और नाला निर्माण कार्यों के गुणवत्ता का भी महापौर ने जांच किया।