बगोदर: धरगुल्ली, कालीचट्टान, बसवाटांड के ग्रामीणों ने पत्थर खदान बंद कराने की मांग की
बगोदर प्रखंड के धरगुल्ली पंचायत के कालीचटान बसवाटांड में संचालित पत्थर खदान को बंद करने की मांग को लेकर गुरुवार को बसवाटांड के ग्रामीणो गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन दिया है। जिसमें कहा है कि हम सभी ग्रामीण आदिवासी संथाल समाज से आते है।बसवाटांड में नया पत्थर खदान खोलने के लिए मशीन से काम किया जा रहा है।