चरखारी: चरखारी के गौरहारी चरखारी रोड पर तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकप ने बिजली के खंभे में मारी टक्कर, तीन लोग घायल
गौरहरी चरखारी रोड पर पहलवान की कुटी के पास तेज रफ्तार पिकप up 91A T 6011 ने लाइट के खंभे में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें ड्राइवर अंशुल पुत्र बृजेंद्र राजपूत पिकप को चला रहा था साथ में अजय पुत्र बृजेंद्र राजपूत व मोहित पुत्र बालादीन राजपूत निवासी अकौना थाना राठ सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।