सीतापुर: रामकोट इलाके में तेज रफ़्तार ऑटो सड़क पर अनियंत्रित होकर पलटा, 6 लोग हुए जख्मी
जनपद के रामकोट थाना क्षेत्र के चपEती गांव में तेज रफ़्तार ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट जाने से ऑटो में सवार छह लोग जख्मी हो गए थे घायलों को उपचार के लिए सीतापुर के जिला अस्पताल में एंबुलेंस की मदद से ले जाकर भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर के द्वारा घायलों का उपचार किया जा रहा है जानकारी के अनुसार हादसा संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ था।