रामपुर: ग्राम अजीतपुर में आयोजित जुलूस ए मुहम्मदी में लोकसभा सांसद मौलाना मुहिबबुल्लाह नदवी शामिल हुए
Rampur, Rampur | Sep 16, 2024 रामपुर के लोकसभा सांसद मौलाना मुहिबबुल्लाह नदवी सोमवार को अजीतपुर में आयोजित ईद उल मीलाद उन नबी के जुलूस में शामिल हुए। इस्लाम के आखिरी पैगंबर हजरत मुहम्मद सल्लल लाहु अलैहे वसल्लम की योमे पैदाइश मुस्लिम समाज द्वारा ईद उल मिलादुन नबी के तौर पर बड़ी ही अकीदत के साथ मनाई जा रही है। जिसके अंतर्गत ग्राम अजीतपुर में जुलूस का आयोजन किया गया। सांसद मौजूद रहे।