केकड़ी: दुर्गावाहिनी शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई से केकड़ी में होगा आयोजित, वर्ग की व्यवस्थाओं से संबंधित बैठक सम्पन्न हुई
Kekri, Ajmer | May 3, 2026 विश्व हिन्दू परिषद केकड़ी की बैठक गीता भवन में रविवार को दोपहर 2 बजे सम्पन्न हुई।दुर्गावाहिनी की क्षेत्रीय संयोजिका लता पंड्या का मार्गदर्शन सभी कार्यकर्ताओं को प्राप्त हुआ।विहिप जिला मंत्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि विश्व हिन्दू परिषद् दुर्गावाहिनी का सप्त दिवसीय प्रांतीय शौर्य प्रशिक्षण वर्ग 17 मई शाम से 24 मई तक केकड़ी में आयोजित होगा।