पंचकूला: नालागढ़ रोड पर गुरु रविदास मंदिर के पास स्थित क्लीनिक में चोरी, मामला दर्ज, 70 हजार रुपए हुए चोरी
पिंजौर के नालागढ़ रोड पर गुरु रविदास मंदिर के पास की क्लीनिक में चोरी होने का मामला बुधवार को सामनेआया है। पुलिस को दी गई शिकायत में नवदीप खन्ना ने बताया है कि उसकी गुरु रविदास मंदिर के पास मेडिकल के नाम से क्लीनिक है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि इस क्लीनिक में रात के समय अज्ञात चोरों के द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है।