पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 26 में रहने वाली महिला से ऐप डाउनलोड करवा कर 4,90000 की धोखाधड़ी
पंचकूला के साइबर पुलिस थाना में आज एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता महिला सानिया ने बताया है कि उसके फोन पर ऐप डाउनलोड करवा कर और शेयर मार्केट में पैसा लगवाने के नाम पर उसके साथ 490000 की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस ने शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है।