पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 11 में करियाना की दुकान के सामने खड़ी मोटरसाइकिल चोरी, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर पांच पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है। जिसमें शिकायतकर्ता व्यक्ति अमन कुमार के द्वारा बताया गया है कि मैं अपनी मोटर साइकिल पर सवार होकर सेक्टर 11 पंचकूला की मार्केट में करियाना स्टोर से सामान लेने आया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि मैं अपनी मोटरसाइकिलनंबर HR 08 AF 0428 करियाना की दुकान के सामने खड़ी की थी जो चोरी हो गई है।