पंचकूला: पंचकूला के सेक्टर 9 में पैदल जा रही महिला का पर्स छीन कर मोटरसाइकिल सवार दो युवक हुए फरार, मामला दर्ज
पंचकूला के सेक्टर पांच पुलिस थाना में बुधवार को एक मामला दर्ज किया गया है जिसमें शिकायतकर्ता महिला अनीता ने बताया है कि उसके पास फोन आया कि वह पंचकूला के सेक्टर 9 में स्थित घर में आकर सैलून का काम कर दे। महिला ने बताया कि जब वह पैदल-पैदल जा रही थी कि तभी अचानक मोटरसाइकिल पर दो युवक आए और उसका पर्स छीनकर फरार हो गए। महिला ने बताया कि पर्स में जरूरी कागजात थे।