हनुमानगढ़: जिले के टिब्बी में युवक से 10.25 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी का मामला पुलिस ने तीसरे आरोपी को किया गिरफ्तार
हनुमानगढ़ जिले के टिब्बी में बाइक सवार युवक से 10.25 ग्राम हेरोइन चिट्टा नशा बरामदगी के मामले में जांच कर रही साइबर थाना पुलिस ने तीसरी वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस प्रकरण में पुलिस पूर्व में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। मामले की जांच पड़ताल साइबर थाना प्रभारी रघुवीर सिंह बीका कर रहे हैं।