एकमा: रसूलपुर चट्टी पर फुसनुमा घर में लगी आग, हज़ारों की संपत्ति जलकर राख
Ekma, Saran | Mar 27, 2026 रसूलपुर चट्टी स्थित गणेश भंडार के समीप एक फुसनुमा घर में अचानक आग लगने से हजारों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। घटना के समय घर के सदस्य बाहर थे। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। मिली जानकारी के अनुसार मुन्नीलाल साह के पुत्र उमाशंकर साह उर्फ झामलाल साह के घर से उठी चिंगारी देखते ही देखते आग में बदल गई और सब कुछ जलकर राख कर दिया।