जिले के ग्रामीण क्षेत्र मे प्रमुख रूप से नर्मदापुरम एवं इटारसी शहर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र मे इन दिनो शराब खुलेआम बेची जा रही है।दूसरी तरफ जुआ बड़े पैमाने पर खेला जा रहा है।जिसका प्रभाव ग्रामीण क्षेत्र के कई घरो पर देखा जा सकता है गुरुवार को करीब 5 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिवाकांत गुड्डन पांडेय ने बताया कि जुआ शराब बंद नही होने पर कांग्रेस प्रदर्शन करेगी।